Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp and congress releases final list of candidates for madhya pradesh-मध्यप्रदेश : भाजपा और कांग्रेस ने देर रात जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal मध्यप्रदेश : भाजपा और कांग्रेस ने देर रात जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची

मध्यप्रदेश : भाजपा और कांग्रेस ने देर रात जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची

0
मध्यप्रदेश : भाजपा और कांग्रेस ने देर रात जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची
bjp and congress releases final list of candidates for madhya pradesh
bjp and congress releases final list of candidates for madhya pradesh
bjp and congress releases final list of candidates for madhya pradesh

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी और अंतिम सूची जारी की। चुनाव के लिए नामांकनपत्र दाखिल करने का कल शुक्रवार को अंतिम दिन है।

बीजेपी पार्टी की ओर से मुहैया कराई गयी जानकारी के अनुसार पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर प्रहलाद लोधी को उतारा गया है। पूर्व मंत्री बृजेंद्रप्रताप सिंह पन्ना से चुनाव मैदान में होंगे। लखनादौन (अजजा) से विजय उइके और सिवनीमालवा से प्रेमशंकर वर्मा प्रत्याशी होंगे। भोपाल उत्तर से फातिमा रसूल सिद्दीकी, महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान और गरोठ से देवीलाल धाकड़ भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में उतरेंगे।

बीजेपी के प्रत्याशी

पवई – प्रहलाद लोधी
पन्ना – बृजेन्द्र सिंह
लखनादौन (सु.)- विजय उइके
भोपाल उत्तर – फातिमा रसूल सिद्दीकी
महिदपुर – बहादुर सिंह चौहान
गरोठ – देवीलाल धाकड़

कांग्रेस ने शिवराज के खिलाफ अरुण यादव को उतारा

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को उम्मीदवार बनाया है जबकि एक सीट समाजवादी नेता शरद यादव की पार्टी के लिए छोड़ दी है।

गुरुवार देर रात जारी अंतिम सूची में कांग्रेस ने इंदौर-1 सीट से प्रीति अग्निहोत्री की जगह संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। बुंदेलखंड में टीकमगढ़ जिले की जतारा (सु.) सीट को लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दिया गया है। रतलाम ग्रामीण में लक्ष्मण सिंह डिंडोर के स्थान पर थावर लाल भूरिया को उम्मीदवार बनाया है। मानपुर (अजजा) सीट से तिलकराज सिंह के स्थान पर ज्ञानवती देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इंदौर दो से मोहन सिंह सेंगर और इंदौर पांच से सत्यनारायण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। रतलाम ग्रामीण (अजजा) से लक्ष्मण सिंह डिंडोर के स्थान पर थावरलाल भूरिया को मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है। इस तरह से कांग्रेस ने सभी 229 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एक सीट उसने लोकतांत्रिक जनता दल के लिए छोड़ दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी

मानपुर(सु.) – ज्ञानवती सिंह
बुधनी – अरुण यादव
इंदौर-5 – सत्यनारायण पटेल