

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को ओडिशा की तीन लोकसभा सीट और 11 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यहाँ यह सूची जारी की। सूची के अनुसार मयूरभंज (सु.) से बिस्बेश्वर टूडू, भद्रक (सु.) से अभिमन्यु सेठी और जाजपुर (सु.) से अमिय मलिक भाजपा उम्मीदवार होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिजय महापात्रा को पातकुड़ा विधानसभा सीट से उतारा गया है।