Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp apeal to celebrate Ambedkar jayanti from home - Sabguru News
होम Latest news घर पर ही अम्बेडकर जयंती मनाएं सिरोही भाजपा कार्यकर्ता

घर पर ही अम्बेडकर जयंती मनाएं सिरोही भाजपा कार्यकर्ता

0
घर पर ही अम्बेडकर जयंती मनाएं सिरोही भाजपा कार्यकर्ता
Bjp sirohi

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने 14 अप्रेल को डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती कोरोना महामारी के चलते घर पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना करते हुए घर पर कार्यक्रम आयोजित करें।

पुरोहित ने भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों को बाबा साहेब की जयंती घरों में ही मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ कोरना मुक्त बूथ बनाने, मेरी गली कोरोना मुक्त गली, मेरी बस्ती कोरोना मुक्त बस्ती करने में सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ता बस्तियों में जाकर भोजन पैकेट व मास्क वितरण करेंगे साथ ही संकल्प दिलाएं तथा उत्तम स्वास्थ्य के प्रति अच्छी आदतों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सभी कार्यकर्ता घर पर डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण करें तथा परिवारजनों के बीच में बैठकर उनकी जीवनी के बारे में चर्चा करेंगे व सोशल मीडिया में इसका प्रसार करेंगे।