Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अखिलेश यादव के विकास का टोटी माॅडल फेल : भाजपा
होम Headlines अखिलेश यादव के विकास का टोटी माॅडल फेल : भाजपा

अखिलेश यादव के विकास का टोटी माॅडल फेल : भाजपा

0
अखिलेश यादव के विकास का टोटी माॅडल फेल : भाजपा
bjp attacks at Akhilesh Yadav over bungalow damage
bjp attacks at Akhilesh Yadav over bungalow damage
bjp attacks at Akhilesh Yadav over bungalow damage

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास में हुई तोड़फोड़ पर आई जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि उन्होंने जो हाल मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटते समय प्रदेश का किया था, वही हाल बंगले का किया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने गुरुवार को कहा कि बंगले की बदहाली के जो वीडियो व फोटो वायरल हुये थे उसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट कर रही है।

शुक्ला ने कहा कि बंगले की तोड़फोड़ न केवल जनता की गाढ़ी कमाई का अपमान है बल्कि न्यायालय की अवमानना भी है। समाजवाद की बात करने वाले सपा के लोग जवाब दें कि क्या इसी समाजवाद की कल्पना लोहिया जी ने की थी। क्या जनधन के दुरूपयोग के लिए अखिलेश यादव माफी मांगेंगे। पत्रकार सम्मेलन में जो टोटी उन्होंने दिखाई थी क्या अब वापस करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जनता अखिलेश यादव से रहस्य का उत्तर चाहती है कि टाइल्स के नीचे क्या था। दिवारों के पीछे क्या था। क्या कारण था कि पहले बंगले को सजाने में जनधन का दुरूपयोग किया फिर जाते-जाते तोड़फोड़ कर बदहाल किया गया।