Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी- सचिन पायलट
होम Rajasthan Jaipur भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी- सचिन पायलट

भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी- सचिन पायलट

0
भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी- सचिन पायलट
भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी- सचिन पायलट
भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी- सचिन पायलट
भाजपा सदन में बहुमत साबित नहीं कर सकेगी- सचिन पायलट

जयपुर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदिरूप्पा को 24 घंटे में सदन में बहुमत साबित करने के निर्देश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा इसमें सफल नही हो पायेगी।

पायलट ने आज यहां सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि उन्हें विश्वास है कि येदिरूप्पा इसमें सफल नहीं होगें और वह संभवत: सबसे कम समय के मुख्यमंत्री साबित होगें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अनुसार कर्नाटक में हुये विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी से दो प्रतिशत अधिक मत हासिल किये है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा जनता दल सेकुलर (जेडीएस) ने परिणाम घोषित होते ही राज्यपाल के समक्ष लिखित में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था लेकिन राज्यपाल ने संवैधानिक नियमों की अवहेलना कर इसे नहीं माना।

उन्होंने राज्यपाल पर नैतिकता, परम्परा संविधान को ताक पर रखकर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एकल बहुमत के दावे पर कर्नाटक में सरकार बनाने में जूटी भाजपा ने गोवा , मणिपुर, और मेघालय में इसका उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में एक ही संविधान और एक ही कानून होने के बावजूद राज्यपाल ने केवल कर्नाटक में ही इस नियम को लागू किया जबकि मणिपुर, गौवा, मेघालय में इसका पालन नहीं किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर राजभवन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुये कहा कि वह संवैधानिक संस्थाओं और सरकारी मशीनरी का अपने हित में उपयोग कर ले लेकिन बहुमत और जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है और कर्नाटक में शीघ्र ही हमारी सरकार बनेगी।