Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में भाजपा ने 43वां स्थापना दिवस मनाया - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में भाजपा ने 43वां स्थापना दिवस मनाया

अजमेर में भाजपा ने 43वां स्थापना दिवस मनाया

0
अजमेर में भाजपा ने 43वां स्थापना दिवस मनाया

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 43वां स्थापना दिवस कमल संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

अजमेर-जयपुर हाइवे स्थित भूणाबाय पार्टी कार्यालय पर प्रमुख भाजपाईयों ने संगठन का झंडा फहराया और वंदन किया तथा संगठन के कमल के प्रति संकल्प लेते हुए संगठन को और मजबूत दिशा देने के संकल्प को दोहराया।

शहर भाजपा के अध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि कमल संकल्प उत्सव के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा 14 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान डॉ. अंबेडकर जयंती के दिन संगठन सामाजिक न्याय सप्ताह भी मनाएगी तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन जन तक प्रचार करेगी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना ने बताया कि मोर्चे की ओर से आज गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान चलाया जाकर प्रदेश के छह हजार गांव में पहुंचकर छह लाख परिवारों तक संपर्क कर पत्रक बांटे जाएंगे।

अजमेर में पार्टी के स्थापना दिवस ध्वज वंदन समारोह में विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने संगठन के लिए जमकर गगनभेदी नारे लगाए।