

सबगुरु न्यूज-माउण्ट आबू/आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जिले भर मे मनाया गया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भंडारी ने आज माउंट आबू नगर मंडल की भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष में बैठक आयोजित की।
इस अवसर पर तारा भंडारी ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया उन्होंने मुंबई अधिवेशन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि मैं भी उस अधिवेशन में थी और जब यह नारा लगता था अटल-आडवाणी कमल निशान मांग रहा है।

हिंदुस्तान आज करोड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज प्रदेश और देश के अंदर बहुमत से सरकार बनी है और देश का विकास हो रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ईश्वरचंद डागा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना चतुर्वेदी, माउंट आबू प्रभारी मुकेश कोठारी? भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन महामंत्री समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
उधर, आबूरोड में आयोजित भाजपा के 38 वे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यवक्ता भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विरेन्द्रसिंह चैहान ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा भरोसा है, विश्वास है, साख है, सुशाशन का प्रतीक है, आदर्श जनभावना है, एकता अखंडता की रक्षक जनआस्था का केंद्र है।
इस दौरान युवा मोर्चा ने रैली भी निकाली। कार्याक्रम में साथ थे पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल, यूआईटी चेयरमैन सुरेश कोठारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, वरिष्ठ नेता लोकेश खंडेलवाल आदि मौजूद थे।