Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp celebrates PM Modi's birthday in sirohi - Sabguru News
होम Latest news जिले भर में भाजपाइयों ने सेवा प्रकल्पो के माध्यम से मोदी का मनाया जन्मदिन

जिले भर में भाजपाइयों ने सेवा प्रकल्पो के माध्यम से मोदी का मनाया जन्मदिन

0
जिले भर में भाजपाइयों ने सेवा प्रकल्पो के माध्यम से मोदी का मनाया जन्मदिन
सिरोही में सेवा संकल्प सप्ताह के दौरान पौधरोपण करते भाजपाई।
सिरोही में सेवा संकल्प सप्ताह के दौरान पौधरोपण करते भाजपाई।
सिरोही में सेवा संकल्प सप्ताह के दौरान पौधरोपण करते भाजपाई।

 

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी संगठन के केंद्रीय कार्यक्रम की श्रंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिले भर में विविध सेवा कार्य रक्तदान दान, पौधारोपण, गौशाला में चारा एवं गुड, कच्ची बस्तियों में जरूरतमंदों को सहायता सामग्री, काढ़ा पिलाना,परिंडे लगाना समेत अनेक कार्यक्रम किए गए। 

पार्टी के सभी मंडलों एवं मोर्चों ने कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच पहुंचने का काम किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री का 70 वा जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने 70 की थीम पर पार्टी के कार्यक्रमों की श्रंखला में 70 पौधे 70 यूनिट रक्तदान सहित विविध कार्यक्रम संपन्न किए।

भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के निर्देशानुसार किसान मोर्चा, भाजयुमो, महिला मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा की अगुवाई में सिरोही मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल,आबूरोड नगर के भूपेंद्र सांभरिया, आबूरोड ग्रामीण के दिनेश खंडेलवाल, शिवगंज के माणक प्रजापति, जावाल के नारायणसिंह देवड़ा, पिंडवाड़ा के महावीर यति, माउंट आबू के टेकचंद भम्बानी ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन और सेवा सप्ताह मनाया।

रेवदर के अनिल अग्रवाल, पालडी एम के नरपतसिंह देवड़ा, कैलाश नगर के गणेश राजपुरोहित, सरूपगंज के रूपाराम देवासी, रोहिडा के रोहित रावल, झाडोली के लीलाराम प्रजापत, भाखर के भारमाराम गरासिया, मंडार के रमेश चौधरी, अनादरा के लक्ष्मण कोली सहित जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर व्यापक तरीके से प्रधानमंत्री का जन्मदिन और सेवा सप्ताह मनाया।

 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि अपने जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा व जनहित को सर्वोपरि रखने वाले देश के सच्चे प्रधान सेवक मोदी का जन्मदिन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है और इसे हम सेवा सत्कार के रूप के माध्यम से मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने आदर्शवादी राजनेता के तौर पर किए गए कार्य ने देश को नई ऊंचाइयां प्रदान की है।  मोदी ने जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए अनुच्छेद 370, राम मंदिर निर्माण, नागरिकता संशोधन कानून, गरीब कल्याण के लिए अंत्योदय की योजनाएं, भ्रष्टाचार से मुक्ति सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करके मिसाल कायम की है जिसकी पूरा देश सराहना कर रहा है।

कोरोना संकटकाल को भी उन्होंने एक चुनौती के रूप में लेकर जन जागरण एवं बचाव के संघर्ष को पूरी संजीदगी और जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेवा सप्ताह 20 सितंबर तक चलेगा।