Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP comment on ashok gehlot Cabinet first meeting-गहलोत मंत्रिमंडल की पहली बैठक ने जनता को किया निराश : भाजपा - Sabguru News
होम Headlines गहलोत मंत्रिमंडल की पहली बैठक ने जनता को किया निराश : भाजपा

गहलोत मंत्रिमंडल की पहली बैठक ने जनता को किया निराश : भाजपा

0
गहलोत मंत्रिमंडल की पहली बैठक ने जनता को किया निराश : भाजपा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के फैसलों ने जनता को निराश किया है। प्रदेश की सरकार अपने मत्रिमंडल की पहली बैठक में राजस्थान की जनता के लिए कोई ऐसा निर्णय नहीं कर पाई जिसे पूरा करने का वादा करके कांग्रेस सरकार में आई है।

प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में किसान की खेत में खड़ी फसल यूरिया के अभाव में खराब हो रही है। यूरिया मांग रहे किसानों पर पुलिस लाठी चला रही है। यूरिया की काला बाजारी हो रही है पर मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर कोई बात नहीं हुई।

पंचायत व नगरपालिका के चुनाव में चुनाव लड़ने वाले लोगों कि शैक्षिणिक योग्यता खत्म करके कांग्रेस ने यह साबित कर दिया कि सरकार प्रदेश में पंचायतों और नगर पालिकाओं में पढे लिखे जन प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व रोकना चाहती है ताकि अधिकारियों के माध्यम से मनमर्जी कर सके।

भारद्वाज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर हटाने को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश की राजनीति में सकारात्मक योगदान देने वाले महापुरूषों का सम्मान नहीं करती और केवल एक परिवार में जन्म लेने वाले नेताओं को ही स्थापित करना चाहती है।

किसानों को भी मंत्रिमंडल की पहली बैठक से निराशा हाथ लगी है। सम्पूर्ण कर्ज माफी कि बात कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब आधी अधूरी कर्ज माफी में भी किसान के कर्ज माफी की योग्यता निर्धारित करेगी, जिससे कांग्रेस की किसानों को ठगने कि मानसिकता का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को 3500 रूपए का बेरोजगारी भत्ता देने, रोडवेज कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू करने के वादे कांग्रेस ने चुनाव में किए थे जिस पर कोई चर्चा नहीं हुई। जिससे पता चलता है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में गहरा अंतर है।