Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP-Congress workers clash before Navjot Singh rally in Alot- अलोट में नवजोत सिंह की सभा से पूर्व भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पथराव - Sabguru News
होम Headlines अलोट में नवजोत सिंह की सभा से पूर्व भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पथराव

अलोट में नवजोत सिंह की सभा से पूर्व भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पथराव

0
अलोट में नवजोत सिंह की सभा से पूर्व भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, जमकर पथराव
BJP-Congress workers clash before Navjot Singh rally in Alot
BJP-Congress workers clash before Navjot Singh rally in Alot
BJP-Congress workers clash before Navjot Singh rally in Alot

रतलाम । मध्यप्रदेश के उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट में आज दोपहर कांग्रेस की जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें जमकर लाठियां चली और पथराव हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा आयोजित की गई थी। सिद्धू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में पता चला कि सिद्धू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। इसी दौरान सभास्थल पर पहुंचे भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड गए। इसके बाद पथराव हुआ, जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल भी हो गए हैं। करीब आधे घंटे चले विवाद के बाद पुलिस आरोपी कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले गई। इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है।

कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था, तो रास्ते में कहीं कर सकते थे, लेकिन सभास्थल पर पहुंचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया।

विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके विपरित भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि सभास्थल के समीप ही भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार की दुकान है, जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। अचानक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

वहीं, इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा थाने में धरना दिया गया। भाजपा नेताओ ने कहा की इस पूरी घटना की शिकायत चुनाव आयोग को की जाएगी। इस मामले में पुलिस का पक्ष अब तक सामने नहीं आया है।