Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP declared 11 more candidates - लोकसभा चुनाव : भाजपा ने घोषित किये 11 और प्रत्याशी - Sabguru News
होम Breaking लोकसभा चुनाव : भाजपा ने घोषित किये 11 और प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने घोषित किये 11 और प्रत्याशी

0
लोकसभा चुनाव : भाजपा ने घोषित किये 11 और प्रत्याशी
BJP declared 11 more candidates
BJP declared 11 more candidates
BJP declared 11 more candidates

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 11 और उम्मीदवारों के नामों की शनिवार को घोषणा की, भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से तीन तथा पश्चिम बंगाल और केरल से एक-एक तथा तेलंगाना से छह उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी।

उत्तर प्रदेश में कैराना सीट से प्रदीप चौधरी, नगीना (सु) से डॉ यशवंत और बुलंदशहर (सु) से भोला सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर सीट से मफूजा खातून, केरल के पटनमटिट्टा सीट से के. सुरेन्द्रम को प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा ने तेलंगाना के आदिलाबाद (सु) सीट से एस. बाबू राव, पेड्डापेला (सु) से एस कुमार, जहीराबाद से बनाला लक्ष्मा रेड्डी, हैदराबाद से डॉ भगवंत राव चेलवेल्ला से बी. जनार्दन रेड्डी और खम्मम से वासुदेव राव को उम्मीदवार बनाया है।