Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण जारी, माउंट आबू उपचुनाव में भी हारी भाजपा - Sabguru News
होम Breaking राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण जारी, माउंट आबू उपचुनाव में भी हारी भाजपा

राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण जारी, माउंट आबू उपचुनाव में भी हारी भाजपा

0
राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण जारी, माउंट आबू उपचुनाव में भी हारी भाजपा
माउंट आबू उपचुनाव में विजय कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ
माउंट आबू उपचुनाव में विजय कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ

सबगुरु न्यूज-माउंट आबू। राजस्थान में भाजपा पर ग्रहण छंटने का नाम नही ले रहा है। लोकसभा से लेकर निकाय और पंचायतों में भी हार इससे विमुख नही हो रही है। 5 मार्च को हुके माउंट आबू नगर पालिका के वार्ड 14 के उपचुनावों में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। ये सीट भाजपा के पास थी जिसे उपचुनाव में कांग्रेस ने उससे छीन लिया है।
माउंट आबू नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 में हुए उपचुनाव में भाजपा की सीट को छींटे हुए कांग्रेस ने बाजी मारी है। वार्ड नंबर 14 में उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी पारु ने भाजपा प्रत्याशी को 27 वोटों से हराया है। इस हार के बाद 20 पार्षदों वाली मौ र अब नगर पालिका में भाजपा के पार्षदों की संख्या घटकर 11 रह गयी है।
रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार ओला की उपस्थिति में उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ। इसमे कांग्रेस प्रत्याशी को 139 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 112 वोट मिले थे। 5 वोट नोटा में पड़े थे। इस वार्ड में करीब 350 मतदाता हैं।