Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp district president gives his first statement on viral audio of otaram dewasi
होम Rajasthan Jaipur गोपालन मंत्री और जिला प्रमुख विवाद पर पहली बार बोले सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष

गोपालन मंत्री और जिला प्रमुख विवाद पर पहली बार बोले सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष

0
गोपालन मंत्री और जिला प्रमुख विवाद पर पहली बार बोले सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष
BJP president lumbaram choudhary
BJP president lumbaram choudhary
BJP president lumbaram choudhary

सबगुरु न्यूज,सिरोही। राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के अंतिम बजट पर बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता पर जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी से गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी और जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया के मध्य विवाद और वायरल आॅडियो के सवाल पर पहले वे मुस्कुराए, फिर सकुचाए और फिर बोले की यह उन दोनों से ही बात करें। वैसे उन्होंने यह कहा कि मंत्री पहले ही इस मामले में कह चुके हैं कि जिला प्रमुख उनकी बेटी के समान है।

आॅन द रिकाॅर्ड लुम्बाराम चौधरी से पूछे गए हर सवाल का जवाब बत्तीसा नाला ही होता था। नगर परिषदों में पार्षदों और निकाय प्रमुखों के विवाद पर उन्होंने कहा कि वह दोनों पक्षों में मध्यस्थता करवाकर गलतफहमियां दूर करवाएंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इतर वे वर्तमान बजट में सिरोही जिले के लिए हुई घोषणाओं को आचार संहिता पूरी होने से पहले पूरी होने को लेकर आश्वस्त हैं।

वर्तमान बजट में आबूरोड और सिरोही के सीवरेज लाइन को लेकर काम नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए नगर निकायों को डीपीआर व डिजायन बनाकर भेजना था। वहां से कार्य आगे नहीं बढ पाने के कारण संभवतः इसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा कि वे विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।

पार्षदों का अपने निकाय प्रमुखों से विकास नहीं होने को लेकर खींचतान पर उन्होंने कहा कि ये मुद्दे उठाना विपक्ष का काम है और विपक्ष इसे ढंग से नहीं उठा रहा है। इस पर भाजपा में ही भाजपा के खिलाफ विपक्ष तैयार होने के सवाल को वह टाल गए। वैसे भ्रष्टाचार, पार्टी में फूट समेत सभी आरोपों का वे एक ही जवाब देते रहे और वह था बत्तीसा नाला।
-मोदी ने जिसे बताया विफलता का मकबरा, चैधरी ने बताया उपलब्धि
बत्तीसा नाले के अलावा बडी उपलब्धि के सवाल पर उन्होंने मनरेगा के तहत खेती के कार्यों को भी शामिल किया जाने को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। वैसे लोकसभा चुनावों से पहले और लोकसभा में भी अपने भाषण में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मनरेगा को कांग्रेस की विफलता का मकबरा करार दे चुके हैं।
-बजट पर ये बोलो जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने वसुंधरा राजे सरकार के बजट पर प्रदेश स्तर पर मिले निर्देशानुसार आयोजित पत्रकार वार्ता में हा कि मुख्यमंत्री के लोकप्रिय कार्यो पर जनता आगामी चुनावों में भी भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने क्रांगेस व विपक्षियों को आडे हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों को देख बौखलाट की वजह से उलजुलूल मुद्दे बना जनता का ध्यान भटकाते हैं, लेकिन देश की जनता को पीएम मोदी व सीएम राजे की नीतियों पर पूरा भरोसा है।
चौधरी ने कहा कि बजट घोषणाओं में रेवदर में राजकीय काॅलेज खोला जायेगा। शिवगंज काॅलेज को पीजी काॅलेज में क्रमोन्नत किया गया हैं, जिससे इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को फायदा होगा। जिले की सौगात बत्तीसा नाला को लेकर इस बजट में कहा गया हैं कि इसी वित्तिय वर्ष में कार्य प्रारम्भ हो जायेगा।

काश्तकार हितैषी भाजपा सरकार ने किसानों का 50 हजार तक एक मुश्त ऋृण माफ करने की घोषणा की है। इस दायरें में सिरोही के करीब 10 हजार किसान आते हैं, उन्हें इससे फायदा होगा। गोशालाओं के लिए अनुदान 3 माह से बढाकर 6 माह किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वयं की 25 बीघा या अधिक भूमि पर संचालित की जाने वाली 25 गौशालाओं में 100 घन मीटर या अधिक क्षमता के बायोगैस प्लाण्ट लगाने के लिये गोपालन विभाग द्वारा प्रति गौशाला लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 40 लाख तक का अनुदान दिये जाने की घोषणा की है।

पंजीकृत गौशालाओं में आधारभूत संरचना के विकास हेतु गौ संरक्षण एवम् संवर्धन निधि से आगामी वर्ष में 50 करोड रुपये खर्च कर गो आवास शेड, पानी का टांका, चारा भण्डार गृह आदि का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने माउन्ट आबू में पुलिस कर्मियों के लिये आवास, आंगनवाडी के बढे वेतनमान समेत बजट की सभी घोषणाओं को भी गिनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री, भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख हरिश दवे मौजूद थे।

पूर्व विधायक संयम लोढा दे चुके हैं बजट पर यह प्रतिक्रिया

पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा पेश किया गया 2018.19 का राज्य का बजट घोषणाओं की बारिश है, लेकिन इनकी जमीन नहीं होने के कारण फलीभूत नहीं होगी। यह भाजपा के पास काम करने का आखिरी मौका था, जिसको भी उसको गवां दिया है।
लोढा ने कहा कि सवा चार साल किसी तरह का कोई काम सरकार ने किया नहीं और अब जब 2018 के अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ विधानसभा उप चुनाव परिणाम ने भाजपा के हाथों के तौते उड़ा दिए है तो वह नतीजे न आ सकने वाली घोषणाओं कर रही है। शिवगंज काॅलेज ने 2013 में 16 व्याख्याता कार्यरत थे और चार साल के अपने राज में भाजपा आधा दर्जन पर ले आई। स्नातक की पढाई तो करवा नहीं पा रहे है। वे बताए स्नातकोत्तर की पढाई कैसे होगी। बच्चों का भविष्य अंधकार की तरफ धकेल रही है।
मुख्यमंत्री के स्वयं के मुंह से सिरोही जिले के खेतांे को नर्मदा नहर का पानी देने के वायदे को पूरा करने का यह आखिरी मौका भी भाजपा ने गवां दिया। वर्ष 2016 में खुद मुख्यमंत्री बत्तीसा नाले के काम का शिलान्यास करके गई, लेकिन अब भी 2018-2019 के बजट में काम शुरू होने की लोलीपोप ही दे रही है।
लोढा ने कहा कि रेवदर में काॅलेज खोलने की घोषणा मात्र एक चुनावी बयान है। छह महीने की सरकार क्या कर सकती है यह सभी जानते है।
लोढा ने कहा कि राज्य की 200 से कम पशु वाली सैकडों गोशालाओं को एक रुपए का अनुदान नहीं मिल रहा है, जिन्हें कांग्रेस सरकार में 2013-14 तक अनुदान मिलता रहा है, उनके लिए घोषणा नहीं करके गोसेवा के कार्य को गहरा धक्का पहंुचाया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट में उनकी विदाई गीत को ओर उंचे स्वर ही प्रदान किए है। राज्य में बनने वाली अगली कांग्रेस सरकार लोगों की आंकाशाओं को पूरा करने का काम करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी की पूरी पत्रकार वार्ता का विडियो…

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो