Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मंडी से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा पार्टी से निष्कासित - Sabguru News
होम Headlines मंडी से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा पार्टी से निष्कासित

मंडी से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा पार्टी से निष्कासित

0
मंडी से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा पार्टी से निष्कासित

शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मंडी से उसके बागी विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा से निष्कासन के बाद शर्मा राज्य विधानसभा में अब असंबद्ध सदस्य होंगे। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शर्मा के निष्कासन की पुष्टि करते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि शर्मा के परिवार का भी कोई सदस्य पार्टी में नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि शर्मा की अनुशासनहीनता के ऑडियो वीडियो प्रमाण के रूप में पार्टी के पास मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनावों से ऐन पहले शर्मा ने अपने पुत्र आश्रय शर्मा के लिए भाजपा का टिकट मांगा था लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने से इनकार तथा राज्य के ऊर्जा मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

आश्रय शर्मा बाद में कांग्रेस से मंडी लोकसभा सीट के लिए टिकट हासिल करने में सफल रहे लेकिन भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के हाथों उनकी करारी शिकस्त हुई।

उधर, शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा निष्कासित किए जाने की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उन्होंने अपना मंत्री पद और उन्हें आवंटित आवास पहले ही छोड़ दिया है तथा विधायक के रूप में सरकार की तरफ से उन्हें कोई आवास आवंटित नहीं हुआ है।