Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव में अशोक कुमार पिंचा बनाया प्रत्याशी - Sabguru News
होम Rajasthan Churu भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव में अशोक कुमार पिंचा बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव में अशोक कुमार पिंचा बनाया प्रत्याशी

0
भाजपा ने सरदारशहर उपचुनाव में अशोक कुमार पिंचा बनाया प्रत्याशी

चूरू/जयपुर। राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में आगामी पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा की केन्द्रीय चनुाव समिति ने मंगलवार को सरदारशहर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रुप में पिंचा के नाम की घोषणा कर दी। पिंचा सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में पांच बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और वह वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रुप में विधायक चुने गए जबकि चार बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2008 में उन्होंने 48:77 प्रतिशत मत हासिल किए।

पिछले विधानसभा में वह कांग्रेस के भंवर लाल शर्मा से करीब 17 हजार मतों से चुनाव हार गए थे। वर्ष 1998 में विधानसभा चुनाव में उन्होंने 30:87 प्रतिशत मत हासिल किए। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में पिंचा ने 39:24 एवं वर्ष 2013 में 44:28 तथा वर्ष 2018 में 38:14 प्रतिशत मत बटोरे। भाजपा ने इस बार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस उपचुनाव में उन्हें एक बार फिर मौका दिया हैं। पिंचा बुधवार को अपना नामांकन भरेंगे।

उधर, सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व विधायक भंवर लाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के बाद यह सीट खाली होने पर इस पर उपचुनाव कराया जा रहा है।