Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP Followers Clash In Dabwali Ex MLA Candidate Dev Kumar sharma injured-सिरसा में भाजपाईयों में जूतम पैजार, देव कुमार शर्मा घायल - Sabguru News
होम Breaking सिरसा में भाजपाईयों में जूतम पैजार, देव कुमार शर्मा घायल

सिरसा में भाजपाईयों में जूतम पैजार, देव कुमार शर्मा घायल

0
सिरसा में भाजपाईयों में जूतम पैजार, देव कुमार शर्मा घायल
BJP Followers Clash In Dabwali Ex MLA Candidate Dev Kumar sharma injured
BJP Followers Clash In Dabwali Ex MLA Candidate Dev Kumar sharma injured
BJP Followers Clash In Dabwali Ex MLA Candidate Dev Kumar sharma injured

सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 25 अगस्त को प्रस्तावित ‘जिये किसान-जिये किसान‘ रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को अहमदपुर दारेवाला गांव में भाजपा के दो नेताओं और उनके समर्थकों की बीच मारपीट हो गई जिसके पार्टी के वरिष्ठ नेता देव कुमार शर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए।

इस मौके पर लोगों ने बीच बचाव कर दोनों धड़ों को अलग दिया। घायल शर्मा को डबवाली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल रैफर कर लाया गया है। समाचार लिखे जाने तक उन्हें होश नहीं आया था।

कुछ रोज पहले डबवाली में एक प्रैसवार्ता के दौरान शर्मा और आदित्य देवीलाल चौटाला गुट आपस में भिड़ गए थे। दोनों गुटों में तनातनी के चलते मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैली स्थगित या रद्दा होने के आसार बन गए हैं।

बताया जाता है कि इस रैली के आयोजक भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य आदित्य देवीलाल चौटाला हैं। रैली में भीड़ जुटाने को लेकर शर्मा और चौटाला गत कई दिनों से डबवाली विधानसभा क्षेत्र के गावों में भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज ये दोनों नेता गांव अहमुदपुर दारेवाला पहुंचे।

शर्मा ग्रामीण सभा को संबोधित कर ही रहे थे कि इतने में ही चौटाला भी वहां आ पहुंचे और शर्मा को सभा समाप्त करने को लेकिन उन्होंने अपना सम्बोधन जारी रखा। इस दौरान दोनों नेताओं और इनके समर्थकों के बीच बहस हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। माईक छीन लिए गए जिससे सभा में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों गुटों को अलग किया। इस घटना में शर्मा घायल हो गए।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा अचानक नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत छबवाली अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें यहां नागरिक अस्पताल लाया गया है। शर्मा गत विधानसभा चुनाव में डबवाली सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे।

वहीं दूसरी ओर चौटाला का कहना है कि वह रैली के आयोजक हैं और शर्मा लोग इसमें खलल डालने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हकीकत जानने का प्रयास किया जा रहा है।