Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक घायल - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक घायल

महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक घायल

0
महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी की गोली मारकर हत्या, एक घायल

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में कुछ लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में एक स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की पत्नी की मौत हो गई और अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार घटना रविवार शाम चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील में हुई जब हमलावर पुरानी रंजिश को लेकर सोमनाथपुर वार्ड के निवासी लल्ली शेरगिल को मारने के लिए राजुरा आए थे। अधिकारी ने कहा कि शेरगिल जब अपने दोस्त और भाजपा की युवा शाखा के उपाध्यक्ष सचिन दोहे के घर में घुसे।

जो हमलावर शेरगिल के पीछे भागे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन घर के सामने आंगन में खड़ी सचिन दोहे की पत्नी पूर्वशा के सीने में गोली लग गई और वह गिर पड़ीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शेरगिल को पीठ में गोली मारी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को राजुरा के एक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां पूर्वशा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शेरगिल को गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए चंद्रपुर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। राजुरा पुलिस ने इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।