

सिरोही। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सिरोही आएंगे तथा भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
भाजपा सिरोही जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने बताया कि शनिवार को प्रदेश संगठन मंत्री दोपहर 1 बजे सिरोही स्थित विजय पताका मंदिर में पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन 25 सितम्बर तक सभी मण्डलों के मजबूत गठन, अटल के जन्मदिन 25 दिसम्बर तक सभी बूथ समितियों की रचना तथा भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रेल 2022 तक सभी पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति सहित सभी संगठनात्मक विषयों पर भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्षों एवम मंडल प्रभारियों की बैठक लेंगे।
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर भाजपा जिला संगठन प्रभारी मदन राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के साथ जिला पदाधिकारियों तथा सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों व सभी मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर आयोजन,केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित मुफ्त कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए जनजागृति अभियान, सेवा ही संगठन-2 के तहत जनसेवार्थ विविध मदद प्रकल्प, प्लास्टिक मुक्त अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्चुअल प्रशिक्षण अभियान, आगामी विविध तय कार्यक्रमों की व्यूह रचना के लिये 4 सत्रों में बैठक लेंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवम मंडल प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।