Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJp gives responsibility for jan akrosh raily - Sabguru News
होम Latest news जन आक्रोश रथ यात्रा लिए सिरोही जिला भाजपा द्वारा जिला टीम की हुई घोषणा

जन आक्रोश रथ यात्रा लिए सिरोही जिला भाजपा द्वारा जिला टीम की हुई घोषणा

0
जन आक्रोश रथ यात्रा लिए सिरोही जिला भाजपा द्वारा जिला टीम की हुई घोषणा
Sirohi bjp
Sirohi bjp

सबगुरु न्यूज-सिरोही।राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में निकाली जा रही जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार सिरोही जिला टीम की घोषणा की ।
<span;>भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया की यह जिला टीम जिले की प्रत्येक विधानसभा में निकलने वाली जन आक्रोश रथ यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं को देखेगी।
<span;>इस क्रम में जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल को इस यात्रा का जिला संयोजक बनाया गया है,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित को इस यात्रा का जिला सह संयोजक बनाया गया है।इसी प्रकार कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख के लिए जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,सभा एवं रैली प्रमुख का दायित्व बूथ निर्माण विधानसभा सयोजक महिपाल चारण को जिम्मेदारी दी गई है।
<span;>यात्रा वाहन प्रमुख कांतिलाल पुरोहित, प्रचार प्रसार प्रमुख लोकेश खंडेलवाल,मीडिया प्रमुख चिराग रावल, सोशल मीडिया प्रमुख दसरथ सोनी, प्रशासनिक प्रमुख शिवलाल जीनगर,कार्यालय एवं मॉनिटरिंग प्रमुख हितेंद्र ओझा, अतिथि प्रमुख ताराराम माली, सुरेश परमार को डॉक्यूमेंटेशन प्रमुख, गोपाल माली को जन आक्रोश रथ यात्रा का युवा संयोजक, अंशु वशिष्ठ को यात्रा का महिला संयोजक, अनुसूचित जाति संयोजक भंवर मेघवाल और रामलाल रनोरा को अनुसूचित जनजाति संयोजक बनाया गया है। पुरोहित  ने कहा है कि यह जन आक्रोश रथ यात्रा सिरोही जिले में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।