Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लगातार दुष्कर्मों की वारदातों से राज्य शर्मसार : कैलाश मेघवाल - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner लगातार दुष्कर्मों की वारदातों से राज्य शर्मसार : कैलाश मेघवाल

लगातार दुष्कर्मों की वारदातों से राज्य शर्मसार : कैलाश मेघवाल

0
लगातार दुष्कर्मों की वारदातों से राज्य शर्मसार : कैलाश मेघवाल

बीकानेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुये कहा कि राजस्थान जैसे शांतिप्रिय राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है।

मेघवाल ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि बजरी माफियाओं का आतंक, लूट, हत्या के मामले तो बढ़ ही रहे हैं, इसके अलावा महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म, सामुहिक दुष्कर्म की वारदातें भी प्रदेश को कलंकित कर रही हैं। इसके लिए गहलोत मौन क्यों है।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ही अलवर के तिजारा, सीकर, आमेर, सिरोही, अजमेर, बारां में दुष्कर्म एवं सामुहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदातें हुईं, लेकिन मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री गहलोत पूरी तरह मौन हैं। कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर वह गंभीर नहीं हैं, न ही इन मामलों पर संज्ञान ले रहे हैं, ऐसे में पीड़ित लोग न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। इन वारदातों से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है।

कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हुई वारदातों पर क्यों नहीं बोल रही हैं, क्या इन वारदातों से प्रदेश और समाज कलंकित नहीं हुआ है, क्या ये देश की बेटियां नहीं हैं?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दलित अत्याचारों में अत्याधिक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश तो चले जाते हैं, लेकिन इतनी वारदातें होने के बाद राजस्थान क्यों नहीं आते, क्या सिर्फ इसलिए यहां नहीं आ रहे कि यहां कांग्रेस की गहलोत सरकार है।

पूर्व अध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश आचार्य ने कहा कि प्रियंका और राहुल राजस्थान में बढ़ते अपराध एवं महिला अत्याचारों पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इस अवसर पर एडवोकेट अशोक प्रजापत, जिला मंत्री कौशल शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य सहित अनेक पार्टी नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।