Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP has decided to increase its members by 20 percent-भाजपा अपने सदस्यों की संख्या 20 प्रतिशत बढाएगी - Sabguru News
होम Breaking भाजपा अपने सदस्यों की संख्या 20 प्रतिशत बढाएगी

भाजपा अपने सदस्यों की संख्या 20 प्रतिशत बढाएगी

0
भाजपा अपने सदस्यों की संख्या 20 प्रतिशत बढाएगी
BJP has decided to increase its members by 20 percent
BJP has decided to increase its members by 20 percent

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने जल्दी ही पार्टी का सदस्यता अभियान शुरु करने तथा सदस्यता में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और अध्यक्षों की आज यहां हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पार्टी के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहाण को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और शोभा सुरेन्द्रन को सह संयोजक बनाया गया है। पार्टी का सदस्यता अभियान जल्दी ही पूरे देश में शुरु किया जाएगा। भाजपा के करीब 11 करोड़ सदस्य हैं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक की अध्यक्षता की। शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 303 सीटें जीतने के बावजूद पार्टी ने अभी भी अपना उच्चतम लक्ष्य हासिल नहीं किया है। जिन राज्यों में पार्टी का विस्तार नहीं हुआ है उन राज्यों में सदस्यता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार छह साल के लिए सदस्यता दी जाती है लेकिन तीन साल पर सदस्यता अभियान चलाया जाता है।

बैठक में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़े गए इस बार के लोकसभा चुनाव में जातिवाद, परिवारवाद और सम्प्रदायवाद को पराजित किया गया। जनता ने उसके खिलाफ जनमत दिया है। उत्तर प्रदेश में जाति आधारित महागठबंधन को ध्वस्त कर दिया गया जबकि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को रोकने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 का कार्यकाल मोदी के नेतृत्व है जिस दौरान सुशासन को बढावा दिया गया और संगठन का विस्तार किया गया। चुनाव में भाजपा को जो प्रचंड जनमत मिला है उसके पीछे करोड़ों बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का हाथ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रवाद, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प लिया है जिसे पूरा किया जाएगा।