Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP is trying to mislead people on nirav modi issue : Sachin Pilot-जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है भाजपा : सचिन पायलट - Sabguru News
होम Headlines जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है भाजपा : सचिन पायलट

जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है भाजपा : सचिन पायलट

0
जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है भाजपा : सचिन पायलट

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर द्वारा गलत तथ्यों के तहत की गई प्रेसवार्ता को भाजपा की सोची-समझी जनता को भ्रमित करने की साजिश का हिस्सा बताया है।

पायलट ने आज यहां एक बयान में कहा कि देश जानता है कि भाजपा के राज में जनता की गाढ़ी कमाई के अरबों रूपए लेकर मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगौड़े आसानी से भाग छुटे और अब जब उनके द्वारा देश की जनता के साथ किए गए धोखे का पर्दाफाश हो चुका है तो भाजपा के नेता अपने कारनामों पर पर्दा डालने के लिए गलत तथ्यों को प्रस्तुत कर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि उक्त तीनों लोग गत समय में भाजपा राज में न सिर्फ भागे हैं वरन् उनमें से एक ने तो अन्य देश की नागरिकता तक प्राप्त कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने वादे जनता से किए थे उन सभी मोर्चों पर सरकार विफल रही है, इसलिए बढ़ती बेरोजगारी, किसान आत्महत्या, महिला उत्पीडऩ, आंतरिक व बाहृय सुरक्षा में रही लचरता, अनियंत्रित महंगाई एवं बेपटरी हुई अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए देश की फौज के पराक्रम का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मन्तव्य है कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और कांग्रेस पार्टी सरकार व फौज के साथ हमेशा खड़ी है।