Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तरप्रदेश में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी : अरुण सिंह - Sabguru News
होम Headlines उत्तरप्रदेश में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी : अरुण सिंह

उत्तरप्रदेश में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी : अरुण सिंह

0
उत्तरप्रदेश में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें जीतेगी : अरुण सिंह

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा तीन सौ से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सिंह ने आज पत्रकारों से यह दावा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी पार्टी के वोट प्रतिशत में वृद्धि होने वाली है।

उन्होंने कहा कि दस मार्च का दिन राजस्थान, उत्तरप्रदेश सहित देश के सभी कार्यकर्ताओं के लिए शुभदिन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जो कार्य है उनकी लोकप्रियता, जो गरीब कल्याण योजना है उसका लाभ पूरे देशभर में मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम करना, गरीबों पर ध्यान देने के साथ मोदी सरकार की योजनाएं नीचे तक पहुंची। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की साख बढ़ रही है और आने वाले समय में पंजाब में भी पार्टी सरकार बनाएगी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान बजट में की गई झूठी घोषणाओं से यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत घोषणाजीवी हैं। जो घोषणाएं पूर्व में की गईं थी वहीं पूरी नहीं हुईं और अब जो घोषणाएं की गईं है उसके लिए रिसोर्स क्या हैं यह भी बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए गहलोत थर्ड पार्टी से ऑडिट करवाएं कि सरकार की घोषणाएं पूरी करने के लिए पैसा कहां से आएगा। पैसा आ पाएगा कि नहीं, तब जाकर राजस्थान की जनता को विश्वास होगा। गहलोत ने 2019-20 के बजट में 140 अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा की और केवल दो सालों में 11 भवन की स्वीकृति हुई है और एक भी नहीं बना, यह घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री की हालत है।

उन्होंने कहा कि 172 नंदी गौशाला खोलने की घोषणा की गई थी और एक भी नंदी गौशाला नहीं खोल पाए। इसी के साथ-साथ नौकरी देने की बात कह रहे है अब नौकरी देने की बात तो लगभग 60 हजार भी नौकरी नहीं दे पाए और कहते है कि हम ढाई लाख से अधिक नौकरी देंगे।

सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और गहलोत ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे, किसान बेहाल हो गए कर्जा माफ नहीं हुआ, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे और तो और कंडीशन लग रही है कि आपको ऑफिस में जाकर ट्रैनिंग देनी पड़ेगी, वो बेरोजगार हैं तो आपने बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी तो यह कहां से नया कंडीशन लगा दिया तो मंशा यह है कि कांग्रेस सरकार बेरोजगार भत्ता नहीं देगी। कुल मिलाकर गहलोत सरकार झूठे घोषणाओं के आधार पर बनी थी। बहुत शर्म की बात है कि चुनाव के समय जो घोषणा की थी वो पूरी नहीं हुई, आज फिर बजट पर घोषणा पर घोषणा पूरे झूठे वादे किए गए।

उन्होंने कहा कि रीट की परीक्षा पेपर लीक मामले को हम लोग अंतिम अंजाम तक ले जाने का प्रयास करेंगे, क्योंकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड हुआ है, भाजपा सीबीआई की जांच मांग कर रही है जिससे प्रदेश के युवाओं को न्याय मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि एक पेंशन का मुददा है, अब पेंशन घोषणा तो कर दी गई, हम भी मानते है कि कर्मचारियों को पेंशन मिलना चाहिए। लेकिन 2032 मेें पेंशन लागू होगा, हर साल उस पेंशन के लिए लाइबिलिटी क्रिएट होती है, कितना बजट रखा है यह तो बताओं, वैलुऐशन करवाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बहुत बढ़ गया है और राजस्थान नम्बर वन है इस मामले में, दस दुष्कर्म प्रतिदिन हो रहे हैं, छह तो आज हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता राजस्थान की जनता की आवाज लेकर आगे बढ़े हैं और कांग्रेस सरकार की विफलता को भी उजागर करने का कार्य कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि राजस्थान में सरकार विरोधी लहर चल रही है और यह कल के नतीजे के बाद और तेज होगी और आने वाले समय में गहलोत सरकार का जाना तय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भी चुनाव में गायब हैं, प्रदेशों में दिखे नहीं और हमारे राजस्थान के कार्यकर्ता उत्तरप्रदेश गए तो राजस्थान में महिलाओं के प्रति अत्याचार हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी को बताने का कार्य किया। प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश में कहती है लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन बजाए की राजस्थान में क्या स्थिति है, राजस्थान की महिलाओं पर अत्याचार होते हैं उनकी स्थिति जानने को तैयार नहीं हैं। उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं ने इस बात को महसूस किया राजस्थान के लोग जो बात करते हैं उसपर मुहर लगाई और यही कारण है जो नतीजे आएंगे आप देखेंगे कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सूपडा साफ होगा।

उन्होंने कहा कि गहलोत आप घोषणाजीवी मत बनिए, जो हकीकत में है उसपर काम करके दिखाइए, उन्हीं की घोषणा करिए और सरकार बनने से पहले जो आपने घोषणा की है महिलाओं के लिए, किसानों के लिए, युवाओं के लिए और सबके लिए जो किया था आपने कितना क्रियान्वित किया है उस बारे में बताने का काम करिए, आपके फर्जी डाटा और फर्जी आंकडे से काम नहीं चलेगा।