Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा किसान मोर्चा दिलाएगा कोविड टीकाकरण को ग्रामीण अंचलों में कामयाबी - Sabguru News
होम Delhi भाजपा किसान मोर्चा दिलाएगा कोविड टीकाकरण को ग्रामीण अंचलों में कामयाबी

भाजपा किसान मोर्चा दिलाएगा कोविड टीकाकरण को ग्रामीण अंचलों में कामयाबी

0
भाजपा किसान मोर्चा दिलाएगा कोविड टीकाकरण को ग्रामीण अंचलों में कामयाबी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने देश के ग्रामीण अंचलों में कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है और इसके लिए मोर्चा ने देश के प्रत्येक जिले में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करने का फैसला किया है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा में ऐसे 824 केन्द्रों का उद्घाटन शुक्रवार को करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने आज यहां कहा कि कोविड महामारी में टीकाकरण अभियान को बल देने तथा पार्टी के मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ तथा ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ को बल देने के लिए मोर्चा के अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रत्येक जनपद के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 हेल्प डेस्क ‘एक जिला एक सामुदायिक केन्द्र’ हेल्प डेस्क लगाकर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं जन जागृति करने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 हेल्प डेस्क पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तथा कोविड टीकाकरण अभियान के प्रति ग्रामीण अंचल में लोगों की भ्रांतियों को दूर करने एवं अन्य सावधानियों के बारे में जनजागृति अभियान चलाएंगे तथा इसके साथ-साथ आरोग्य सेतु एप पर उनका रजिस्ट्रेशन कराएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक टीकाकरण हो सके।

यादव ने बताया कि भाजपा के अध्यक्ष नड्डा शुक्रवार पूर्वाह्न में देशभर के 824 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, मोर्चे के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।