Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा का वीसीके के खिलाफ प्रदर्शन, अभिनेत्री खुशबू अरेस्ट - Sabguru News
होम Tamilnadu Chennai भाजपा का वीसीके के खिलाफ प्रदर्शन, अभिनेत्री खुशबू अरेस्ट

भाजपा का वीसीके के खिलाफ प्रदर्शन, अभिनेत्री खुशबू अरेस्ट

0
भाजपा का वीसीके के खिलाफ प्रदर्शन, अभिनेत्री खुशबू अरेस्ट

चेन्नई। सुप्रसिद्ध अभिनेत्री खुशबू सुंदर को मंगलवार को शहर के बाहरी इलाके ईसीआर से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह वीसीके संस्थापक और लोकसभा सदस्य थोल तिरुमावलवन के खिलाफ पार्टी भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए चिदंबरम की ओर जा रही थी। खुशुबू हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई हैं।

भाजपा ने दलित नेता द्वारा मनुस्मृति का हवाला देते हुए महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उसके खिलाफ राज्यव्यापाी विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

खुशबू जब चिदम्बरम की ओर जा रही थी तब उन्हें ईसीआर पर मुट्टुकाडू के पास रोक गया और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अनुमति नहीं देते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में सुश्री खुशबू ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा की लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि डरपोक वीसीके, खुश न हो। यह तुम्हारी विफलता है। हमें गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे जानते हैं हम उनसे ताकतवर हैं। हम झुकने वाले नहीं हैं। खुशबू ने कहा कि मुझे गिरफ्तार किया गया और पुलिस वैन में ले जाया गया। मैं अपनी अंतिम सांस तक महिलाओं की गरिमा के लिए लड़ती रहूंगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा बोला है और हम उनका अनुसरण कर रहे हैं। हम कुछ तत्वों और उनके अत्याचारों के सामने हम कभी नहीं झुकेंगे। भारत माता की जय।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि सहित वरिष्ठ नेताओं ने खुशबू की गिरफ्तारी की निंदा की है। पार्टी के प्रवक्ता के टी राघवन ने कहा कि जब पुलिस के पास कई शिकायतें दर्ज होने के बावजूद हिंदू धर्म पर अपमानजनक बयानों के लिए तिरुमावलवन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, मुझे और खुशबू संदर को लाेकतांत्रिक ढंग से चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले चिदम्बरम में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह किस तरह की सरकार है।

पार्टी नेता सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि मैं खुशबू जी और तमिलनाडु के अन्य भाजपा सदस्यों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं जो तिरुमवलवन के खिलाफा शांतिपूर्ण ढंक से आज विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनके भाषण को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थे। तमिलनाडु की सम्पूर्ण महिलाएं इसके विरोध में आक्रोश में है और तिरुमवलन की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं।