Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजनांदगांव : भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल भाटिया ने की सुसाइड - Sabguru News
होम Chhattisgarh राजनांदगांव : भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल भाटिया ने की सुसाइड

राजनांदगांव : भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल भाटिया ने की सुसाइड

0
राजनांदगांव : भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल भाटिया ने की सुसाइड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल भाटिया ने आज आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार भाटिया ने अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को अभी तक आत्महत्या करने के कारणों का पता नही चला है, लेकिन पता चला हैं कि कोविड से ठीक होने के बाद से उसके बाद उत्पन्न होने वाली समस्याओं से वह पीडित थे।

भाटिया खुज्जी विधानसभा का प्रतिनिधित्व अविभाजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में कर चुके है। वह राज्य में 2003 में भाजपा की सरकार बनने पर रमन मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके थे। वह काफी मिलनसार एवं खुशमिजाज नेता थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल भाटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने भाटिया के शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने अलग जारी शोक संदेश में भाटिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।