Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गहलोत पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से राज्य की जनता को कब राहत दिला रहे हैं : अरुण चतुर्वेदी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer गहलोत पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से राज्य की जनता को कब राहत दिला रहे हैं : अरुण चतुर्वेदी

गहलोत पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से राज्य की जनता को कब राहत दिला रहे हैं : अरुण चतुर्वेदी

0
गहलोत पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से राज्य की जनता को कब राहत दिला रहे हैं : अरुण चतुर्वेदी

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल किया है कि वे प्रदेश में जीएसटी एवं अन्य कर कम कर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत से राज्य की जनता को कब राहत दिला रहे हैं।

चतुर्वेदी शनिवार को अजमेर में संगठन के पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान के तहत भगवानगंज चौराहे स्थित समारोह स्थल पर आर्य मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चतुर्वेदी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में सर्वाधिक महंगा पेट्रोल डीजल राजस्थान में है जिसके कारण जन जन की जेब पर भार पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार इसको कम नहीं कर पा रही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नित रोज बढ़ रहे पेट्रोल डीजल, रसोई गैस पर मौन साधे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में भी भाजपा की नकल का प्रयास करती है लेकिन पुरानी कहावत है कि नकल के लिए अकल चाहिए। कांग्रेस सत्ता की भागदौड़ में डूब रही है।

अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा संगठन का पन्ना प्रमुख अभियान आज से पूरे प्रदेश में शुरू हुआ है जिसे आगामी छह अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।