Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा नेता अरविंद यादव का पलटवार - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा नेता अरविंद यादव का पलटवार

अजमेर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा नेता अरविंद यादव का पलटवार

0
अजमेर कांग्रेस के सवालों पर भाजपा नेता अरविंद यादव का पलटवार

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग के प्रदेश सह संयोजक तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के आरोपी को निराधार बताते हुए जैन को चेतावनी दी है कि वे कोई भी वक्तव्य जारी करने से पहले यह बताएं कि पिछले 20 सालों में से 10 साल राजस्थान में कांग्रेस का शासन रहा है।

यादव ने कहा कि इन 10 सालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा को मिले जनादेश का अपमान करते हुए सभी महत्वपूर्ण कार्यों से भाजपा जनप्रतिनिधियों को वंचित कर रखा है। आज शहर में जो पानी की स्थिति है उसके लिए जलदाय विभाग जिम्मेदार है। चिकित्सा व्यवस्था चरमराई के लिए चिकित्सा विभाग जिम्मेदार है।

विद्युत व्यवस्था के लिए टाटा पावर की आड में भाजपा पर दोषारोपण करने से पहले यह बताइए कि एवीवीएनएल क्यों सो रहा है। उनकी सरकार ऐसा होने क्यों दे रही है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार धर्मेंद्र सिंह राठौड़ लगातार बीते 3 सालों से अजमेर में डेरा जमाकर बैठने के बाद भी कुछ भी क्यों नहीं कर पा रहे हैं।

अजमेर जिले की बिगड़ी हुई शैक्षणिक व्यवस्था के लिए सीधा-सीधा कांग्रेस का शिक्षा विभाग जिम्मेदार है। इन सब नाकामियों को ढंकने के बजाय कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वह अपनी गलतियों के लिए जनता के बीच में जाकर माफी मांगे। यादव ने जैन को चुनौती दी है कि वह सीधे-सीधे भाजपा और कांग्रेस के डेवलपमेंट पर सही मुद्दों पर सही बहस करें।