Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP leader commits suicide in Madhya Pradesh's Shahdol-शहड़ोल में भाजपा नेता ने स्वयं को गोली मार की सुसाइड - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal शहड़ोल में भाजपा नेता ने स्वयं को गोली मार की सुसाइड

शहड़ोल में भाजपा नेता ने स्वयं को गोली मार की सुसाइड

0
शहड़ोल में भाजपा नेता ने स्वयं को गोली मार की सुसाइड
BJP leader commits suicide in Madhya Pradesh's Shahdol
BJP leader commits suicide in Madhya Pradesh's Shahdol
BJP leader commits suicide in Madhya Pradesh’s Shahdol

शहड़ोल। मध्यप्रदेश के शहड़ोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने अपने मकान में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित अपने मकान में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी ने दोपहर अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वयं पर फायर कर लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मौके से उनकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। बताया जा रहा है कि उनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उन्होंने स्वयं फायर कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।