Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किसानों के लिए भाजपा नेता की भाषा शर्मनाक : गोविंद सिंह डोटासरा - Sabguru News
होम Headlines किसानों के लिए भाजपा नेता की भाषा शर्मनाक : गोविंद सिंह डोटासरा

किसानों के लिए भाजपा नेता की भाषा शर्मनाक : गोविंद सिंह डोटासरा

0
किसानों के लिए भाजपा नेता की भाषा शर्मनाक : गोविंद सिंह डोटासरा

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी नेता एवं विधायक मदन दिलावर के किसानों के प्रति दिए बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि इससे भाजपा की सोच लोगों के सामने आ गई है।

डोटासरा ने दिलावर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक मदन दिलावर का किसानों के लिए आतंकवादी, लुटेरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शर्मनाक है। जिस अन्नदाता ने आपके पेट में अन्न पहुंचाया उनके आंदोलन को पिकनिक और बर्ड फ्लू के लिए ज़िम्मेदार बताया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान भाजपा की सोच दर्शाता है।

इसी तरह राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भी दिलावर के बयान को शर्मनाक बताते हुए इसे सुनिश्चित रणनीति करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि यह किसानों को दबाने एवं भड़काने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी हैं और वह मरते दम तक किसानों के साथ खड़ी मिलेगी।

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने दिलावर के बयान को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वह किसानों के खाने पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे किसानों के लिए यह कहना कि वे मौज मस्ती कर रहे हैं, यह बड़ी शर्म की बात हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस मामले में उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

उल्लेखनीय है कि दिलावर ने उनके सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बयान में कहा कि किसानों के आंदोलन में चिकन बिरयानी खाया जा रहा है, जिससे बर्ड फ्लू फैलने की आशंका है। उन्होंने कहा कि आंदोलन में इतने लोग एकत्रित हो रहे इनमें आंतकवादी, चोर और लूटेरे भी हो सकते है। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि इसलिए इस आंदोलन को समाप्त किया जाना चाहिए।

डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के कार्य का किया बंटवारा