Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गहलोज राज में घोषणाओं की क्रियान्वित नहीं हो पाई : ओम माथुर - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer गहलोज राज में घोषणाओं की क्रियान्वित नहीं हो पाई : ओम माथुर

गहलोज राज में घोषणाओं की क्रियान्वित नहीं हो पाई : ओम माथुर

0
गहलोज राज में घोषणाओं की क्रियान्वित नहीं हो पाई : ओम माथुर

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश माथुर ने राज्य की गहलोत सरकार पर आरोप लगाया है कि उनके राज में घोषणाओं की क्रियान्वित आज तक नहीं हो पाई है।

अजमेर संभाग के नागौर जिले की परबतसर तहसील में जन आक्रोश सभा के लिए जाने से पहले किशनगढ़ पहुंचे राजस्थान भाजपा संगठन कोर कमेटी के सदस्य माथुर ने कहा कि राज्य में अपराधों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है जिसके लिए राज्य सरकार अब देशभर में बदनाम है। सरकार अपराधों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह असफल हुई है।

उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन साधारण तक पहुंचाने की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की। किशनगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों राकेश मोहन पहाड़िया, महेंद्र पाटनी, सुनील दढ़रा, विनोद बज आदि ने माथुर का स्वागत सत्कार किया।