Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्र के बूथ के पन्ना प्रमुख बनाए : सुशील कटारा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्र के बूथ के पन्ना प्रमुख बनाए : सुशील कटारा

वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्र के बूथ के पन्ना प्रमुख बनाए : सुशील कटारा

0
वरिष्ठ नेता अपने क्षेत्र के बूथ के पन्ना प्रमुख बनाए : सुशील कटारा

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कहा है कि 26 मार्च से छह अप्रैल तक मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने का पन्ना प्रमुख बनाए जाने का कार्य किया जाएगा जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सहभागी बनेगा। संगठन की ओर से वरिष्ठ नेता भी अपने क्षेत्र के बूथ के पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे।

कटारा आज अजमेर में शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हमारा शक्ति केंद्र है और हम बूथ स्तर पर कार्य करते हुए अब पन्ना प्रमुख की रचना करने जा रहे हैं ताकि संगठन ऐसा करने वाली भी विश्व की पहली राजनैतिक पार्टी बन सकें।

इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारी राजेश गुर्जर ने कहा कि भाजपा में भाजपा का कार्यकर्ता ही सबसे महत्वपूर्ण है और पार्टी इस सशक्त मंडल अभियान के माध्यम से अपने कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। संगठन प्रभारी वीरमदेव सिंह ने अब तक के कार्यों की समीक्षा की।

अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने बताया कि अजमेर शहर के 651 बूथों में से 235 बूथों की बूथ समितियों के गठन का काम पूरा कर लिया है।