Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का पैदल मार्च - Sabguru News
होम Headlines बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का पैदल मार्च

बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का पैदल मार्च

0
बिगडती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का पैदल मार्च

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश में बढते हुए अपराध, बिगडती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढते अत्याचारों के विरोध में गहलोत सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदडा के नेतृत्व में आज यहां भाजपा कार्यालय से लेकर सिविल लाईन फाटक तक पैदल मार्च करके विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन की शुरूआत प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की उपस्थित में हुई। पूनियां ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रदेशभर की बहनों की सुरक्षा एवं बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार को चेताने का कार्य करती रहै।

मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मूंदडा ने कहा कि गहलोत के शासन काल में महिला अपराधों में लगातार वृद्वि हो रही है। राज्य में महिलाएं सुरक्षित नही है जिसका उदाहरण है कि पिछले छह महीनों में दुष्कर्म की वारदातों में 30 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। अपराधी खुले घूम रहे है, गहलोत सरकार के द्वारा उन पर कोई कार्यवाही नही हो रही है जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलन्द है और राज्य की बहन-बेटियों को इसका खामियाजा बार-बार भुगतना पड रहा है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि गहलोत सरकार में बहन-बेटियो में दहशत है और वह स्वयं को कही भी सुरक्षित महसूस नहीं करती, पूरे प्रदेश की महिलाओं में असुरक्षा का भाव है। मुख्यमंत्री गहलोत के पास गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी भी है, वे दोनो भूमिकाओं में प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने में पूर्णतः विफल है।