Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इंजिनियर राहुल शर्मा की बेटी का पूरा खर्च भाजपा महिला मोर्चा उठाएगा - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar इंजिनियर राहुल शर्मा की बेटी का पूरा खर्च भाजपा महिला मोर्चा उठाएगा

इंजिनियर राहुल शर्मा की बेटी का पूरा खर्च भाजपा महिला मोर्चा उठाएगा

0
इंजिनियर राहुल शर्मा की बेटी का पूरा खर्च भाजपा महिला मोर्चा उठाएगा

अलवर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल ने कहा है कि सरकारी एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण मौत का ग्रास बने इंजिनियर राहुल शर्मा की बेटी का पूरा खर्चा भाजपा महिला मोर्चा उठाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल ने ये बात आज यहां एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उसे निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगी।

इस दौरान सरकारी सिस्टम की भेंट चढे अलवर के युवा इंजीनियर राहुल शर्मा के परिजनों की ओर से दिए जा रहे धरने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल शर्मा के परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अलवर की जमीं पर पैर रखते ही वे सबसे पहले न्याय के लिए धरने पर बैठे राहुल के परिवार से मिलकर धरने पर बैठी थीं। उन्होंने कहा कि राहुल के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। हम सभी उनके साथ है। इस दौरान उन्होंने राहुल शर्मा की बेटी की पढाई का पूरा खर्चा महिला मोर्चा की ओर से वहन किए जाने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों से माता एवं पिता का साया उठ गया उन बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने ली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चों के माता-पिता बीमारी के कारण उनसे बिछड गए हैं। ऐसे बच्चों की शिक्षा का भार भी महिला मोर्चा की ओर से वहन किया जाएगा।