Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

अजमेर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

0
अजमेर में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

अजमेर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान का आज अजमेर में भी शुभारंभ किया गया।

अजमेर देहात की ओर से तीर्थराज पुष्कर स्थित पवित्र पुष्कर सरोवर ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना के साथ सदस्यता अभियान का हुआ। इससे पहले प्रदेश महामंत्री बीरमदेव सिंह, सांसद भागीरथ चौधरी, संगठन प्रभारी कालूलाल गुर्जर, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत तथा सदस्यता अभियान संभाग संयोजक देवीशंकर भूतड़ा सहित सैकड़ों भाजपाईयों ने जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन करके कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई।

इसी तरह अजमेर शहर में भी संगठन महामंत्री बीरमदेव सिंह की मौजूदगी में विभिन्न वर्ग के लोगों को सदस्यता दिलाने का काम शुरू किया गया। इस मौके पर विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेडा सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

हेड़ा ने बताया कि सदस्यता अभियान देश में छह जुलाई से प्रारंभ हुआ है जो आगामी दस अगस्त को समाप्त होगा। सदस्यता के लिए सभी मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा और यह सदस्यता आनलाइन दिलाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अजमेर में डेढ़ लाख लोगों को सदस्यता दिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।