Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा विधायक अजय सिंह ने सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR - Sabguru News
होम Headlines भाजपा विधायक अजय सिंह ने सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR

भाजपा विधायक अजय सिंह ने सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR

0
भाजपा विधायक अजय सिंह ने सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराई FIR

लखनऊ। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी विधायक अजय सिंह ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।

बस्ती में हरैया क्षेत्र के विधायक का आरोप है कि आप सांसद ने विधानसभा में उनकी ओर से उठाए गए प्रश्न से संबंधित कागज दिखाते हुए जल शक्ति मंत्रालय में घोटाले का आरोप लगाया और उन्हें बदनाम करने की चेष्टा की।

उनका कहना था कि विधानसभा में प्रस्तुत दस्तावेज जल शक्ति विभाग से संबंधित नहीं थे, बल्कि पूर्व की सरकार में हुए चेक डैम घोटाले की जांच और कार्रवाई के संबंध में था। संजय सिंह ने चेक डैम घोटाले के कागज दिखाकर पाइप आपूर्ति घोटाला बताया था। विधायक की तहरीर पर सिंह के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में आईपीसी की धारा 417,465,469,501, 505(1)(बी) में एफआईआर दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि पिछले रविवार को आप सांसद ने पत्रकारों से जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रूपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उनका दलील थी कि इस घोटाले में मंत्री और विभाग के अफसर शामिल थे। उन्होने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

सिंह के आरोप पर पलटवार करते हुए जलशक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी थी कि राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज तक कोई भी टेंडर नहीं किया गया है। आप सांसद ने उनके विभाग और उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे सत्य से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा था कि संजय सिंह को पता होगा कि 12000 करोड़ रुपए का घोटाला उन्होंने कहां से निकाला है। अब तक बुंदेलखंड में 15000 करोड रुपए का डीपीआर बना है। यह भी झूठ है।