Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा दिल्ली में मृत पाये गये - Sabguru News
होम Breaking हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा दिल्ली में मृत पाये गये

हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा दिल्ली में मृत पाये गये

0
हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा दिल्ली में मृत पाये गये
BJP MP from Himachal Pradesh Ram Swaroop Sharma found dead in Delhi
BJP MP from Himachal Pradesh Ram Swaroop Sharma found dead in Delhi
BJP MP from Himachal Pradesh Ram Swaroop Sharma found dead in Delhi

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद राम स्वरूप शर्मा बुधवार को यहां अपने नॉर्थ एवेन्यू आवास में मृत पाये गये।

शर्मा 63 वर्ष के थे। पुलिस के अनुसार शर्मा के एक स्टाफ सदस्यों ने फोन कर इसकी जानकारी दी जिसके बाद एक टीम उनके आवास पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने आवास पर पहुंचने के बाद देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था और शर्मा मृत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा, यह आत्महत्या का मामला लगता है लेकिन हम जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शाह ने कहा, मैं हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के अचानक निधन से बहुत दुखी है। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया, हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन से बहुत दुखी हूं। शोक व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मेरी प्रार्थना है कि उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और अनुयायियों को इस दुख को सहने की ताकत दे।

इस बीच, शिवसेना सांसद विनायक राउत ने शर्मा की मौत की जांच की मांग करते हुये लोकसभा में स्थगन प्रस्तान नोटिस पेश किया।

शर्मा दो बार सांसद निर्वाचित हुये। वह मंडी संसदीय क्षेत्र से 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुये
भाजपा ने शर्मा की मौत की खबर सामने आने के बाद आज सुबह होने वाली अपनी संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है।