Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सांसद राकेश सिंह बने मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष
होम Madhya Pradesh Bhopal सांसद राकेश सिंह बने मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष

सांसद राकेश सिंह बने मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष

0
सांसद  राकेश सिंह बने मध्यप्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष
BJP MP Rakesh Singh becomes new President of Madhya Pradesh unit
BJP MP Rakesh Singh becomes new President of Madhya Pradesh unit
BJP MP Rakesh Singh becomes new President of Madhya Pradesh unit

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी।

पार्टी ने मध्यप्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक अशोक परनामी और आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद के हरिबाबू को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।

पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके पहले बीती रात यहां प्रदेश भाजपा के काेर ग्रुप की बैठक भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की मौजूदगी में हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम पर चर्चा हुई।

राजस्थान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम को लेकर प्रदेश संगठन की मंशा से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराने के लिए रामलाल दिल्ली रवाना हो गए। अब केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में अंतिम निर्णय कुछ ही घंटों में लेगा।

वहीं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री चौहान के समक्ष पहले ही पद से हटने की इच्छा जाहिर कर दी है। माना जा रहा है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र भी केंद्रीय नेतृत्व को पहुंचा दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल सुबह ही यहां सार्वजनिक तौर पर कह दिया था कि प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर एक दिन में साफ हो जाएगी।