Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में BJP तेजी से हो रही मजबूत, प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : अरुण सिंह - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान में BJP तेजी से हो रही मजबूत, प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : अरुण सिंह

राजस्थान में BJP तेजी से हो रही मजबूत, प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : अरुण सिंह

0
राजस्थान में BJP तेजी से हो रही मजबूत, प्रचंड बहुमत के साथ बनाएगी सरकार : अरुण सिंह

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने विश्वास जताते हुए कहा है कि राजस्थान में पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में वह प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी।

सिंह भाजपा राजस्थान के ‘सशक्त मंडल अभियान’ की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में आज अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा जिला, मंडल और बूथों पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन, धरने प्रदर्शन कर रही है और पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है, आगामी दिनों में पार्टी और बड़ा जन आंदोलन करेगी, आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ, मण्डल व शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का हमें कार्य करना है। भारतवर्ष में भाजपा के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिए बहुत अच्छी पहल है, मील का पत्थर साबित होगा।

सिंह ने कहा कि भाजपा पंचनिष्ठा के सिद्वान्त, महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करती है एवं सैद्धांतिक व मूल्य आधारित राष्ट्रवादी राजनीति पर चल रही है। केन्द्र में मोदी सरकार साहसिक निर्णय लेने वाली सरकार है एवं सरकार की नीति एवं दिशा स्पष्ट है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देशभर में गांवों से लेकर शहरों तक सभी वर्गों का उत्थान हो रहा है, जल जीवन मिशन से हर घर नल, उज्ज्वला, शौचालय, आयुष, पीएम सम्मान किसान निधि आदि कल्याणकारी योजनाओं से देश में तेजी से बुनियादी विकास हो रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ता हुआ मजबूत कदम है।

डॉ. पूनियां ने कहा कि सभी सवालों का जवाब एक सशक्त संगठन होता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल, बूथ व पन्ना इकाइयों की मजबूती के लिये प्रदेशभर में विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में पहली कोविड लहर से लेकर दूसरी लहर तक शानदार कोरोना प्रबंधन किया गया, जिसकी संयुक्त राष्ट्र संघ से लेकर दुनियाभर के देशों ने प्रशंसा की। मोदी के आह्वान व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों कोविडकाल में सेवा ही संगठन के अंतर्गत देश एवं प्रदेश में करोड़ों लोगों की सेवा की गई, जो पार्टी के नाते अपने आपमें सेवा का अनूठा उदाहरण है। साथ ही युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चों ने भी शानदार सेवा कार्य किए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के इस ढाई साल के शासन में आमजन, युवा व किसान पूरी तरह निराश हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी, नौकरियों, बेरोजगारी भत्ता आदि जनहित के मुद्दों को लेकर वादाखिलाफी की है।

राज्य के करीब 60 लाख किसान सम्पूर्ण कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं, 27 प्रतिशत बेरोजगारी दर पहुंच चुकी है, गहलोत सरकार के शासन में महिलाओं-बहन बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, राजस्थान देश में सर्वाधिक अपराधग्रस्त राज्यों में शुमार हो गया है, जो पहले शांतिप्रिय प्रदेश माना जाता था। प्रदेश में यह अब तक की सबसे भ्रष्ट, अकर्मण्य और नकारा सरकार है।

इस मौके प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यशाला में राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, सुशील कटारा भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी आदि उपस्थित रहे।