Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किसान आंदोलन में गहलोत के कहने से बैठे हैं कुछ लोग : अरुण सिंह - Sabguru News
होम Headlines किसान आंदोलन में गहलोत के कहने से बैठे हैं कुछ लोग : अरुण सिंह

किसान आंदोलन में गहलोत के कहने से बैठे हैं कुछ लोग : अरुण सिंह

0
किसान आंदोलन में गहलोत के कहने से बैठे हैं कुछ लोग : अरुण सिंह

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन को लेकर जो लोग धरने पर बैठे हैं वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने से वहां मौजूद हैं।

सिंह ने आज जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के नाम पर जो भी आंदोलन हो रहे हैं, उनमें किसान हैं ही नहीं। सिर्फ कुछ राज्यों में ही कुछ लोग धरने पर बैठे हुए हैं। राजस्थान की जहां तक बात है यहां मुख्यमंत्री गहलोत के कहने पर कुछ लोग किसान आंदोलन के नाम से शामिल हो रहे हैं। अन्य राज्यों में कहीं आंदोलन नहीं चल रहा है।

पेगेसस जासूसी प्रकरण को लेकर संसद सत्र के दौरान हुए हंगामे के सवाल पर सिंह ने कहा कि पेगेसस मामले को लेकर संसद में गतिरोध उत्पन्न करके विपक्ष ने घृणित कार्य किया है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा इसलिए निकाली जा रही है ताकि केंद्र की जनता से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।