Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत

अजमेर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत

0
अजमेर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत

सीएए कानून नागरिकता देने का है, छीनने का नहीं : जे.पी. नड्डा
सीएए के प्रति हमें जनता में विश्वास जागृत करना है : डाॅ. सतीश पूनिया
अजमेर/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अजमेर आगमन पर प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी शहर व देहात जिला अजमेर की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।

अजमेर शहर अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा व देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अजमेर कार्यक्रम पूर्णतः निजी था किन्तु कार्यकर्ताओं के अपार उत्साह को देखते हुए स्वागत कार्यक्रम तय किए गए।

किशनगढ़ एयरपोर्ट के बाहर किशनगढ़, परबतसर, दूदू, मसूदा, नसीराबाद, ब्यावर विधानसभा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में नड्डा का भव्य स्वागत किया गया व उन्हें साफा, तलवार, पुष्प गुच्छ, माला एवं पुष्पों से अभूतपूर्व स्वागत किया।

अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय तिराहे पर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें वासुदेव देवनानी ने उन्हें तलवार भेंट कर एवं अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाडा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत एवं जिला पदाधिकारियों ने उन्हें सम्राट पृथ्वीराज चैहान की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत किया।

होकरा में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया, जिसमें उन्हें पुष्कर सरोवर का पवित्र जल एवं ब्रह्माजी का प्रसाद भेंटकर उन्हें साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार वीर भूमि राजस्थान पधारने पर राजस्थान अजमेर के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि नड्डा जैसे व्यक्तित्व के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रत्येक आम कार्यकर्ता में ऊर्जा का संचार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ही विश्व की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। जिसमें आम कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के दायित्व का निर्वहन अपने कार्यकुशलता के आधार पर कर सकता है आपका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है।

अपने स्वागत भाषण में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे मुस्लिम भाईयों को प्रोपेगेंडा बेचने की कोशिश की कि नए नागरिकता कानून से मुसलमान अपनी नागरिकता खो देंगे, जबकि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी। यह एक्ट नागरिकता देता है। उन्होंने कहा कि इस एक्ट के तहत पहले से भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे लोगों को नागरिकता दी जाएगी, किसी को भारत में नहीं लाया जा रहा है, ये अलग तरह का झूठ फैलाया जा रहा है।

नड्डा ने कहा कि इतने कम समय में भाजपा ने विस्तार भी किया है, जनाकांक्षाओं से खुद को जोड़ा है और समयानुकूल परिवर्तन भी किया है। एक जीती जागती चेतन वृंद पार्टी, सिर्फ संख्या बल पर बनी हुई सबसे बड़ी पार्टी नहीं बल्कि जन-सामान्य के दिलों में जगह बनाकर बनी हुई पार्टी है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि अजमेर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के तमाम कार्यकर्ता जुटे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष में किसी दूसरे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष में फर्क महसूस किया होगा। वो यहां कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी खिंचा रहे थे, धक्के लगने से विचलित नहीं थे। उनका व्यवहार बहुत ही साधारण और धैर्य वाला था। सतीश पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफ संकेत दिया है कि नागरिकता संशोधन बिल का कितना ही विरोध हो, किन्तु हमें जनता में इस कानून के प्रति विश्वास को जागृत करना है।

इस अवसर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, रामनारायण डूडी, शहर अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, देवीशंकर भूतड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सुरेश रावत, रामस्वरूप लांबा, शंकर सिंह रावत, भंवर सिंह पलाड़ा, विकास चैधरी, राजेन्द्र विनायका, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उपमहापौर संपत सांखला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, ओमप्रकाश भड़ाना, नीरज जैन, रमेश सोनी, आनंद सिंह, जयकिशन पारवानी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, श्रीकिशन सोनगरा, हरीश झामनानी, कँवल प्रकाश किशनानी, विक्रम सिंह, विकास सोनगरा, रविंद्र जसोरिया, राजीव शर्मा, कैलाश रोकड़िया, महेन्द्र पाटनी, किशनगोपाल दरगड़, दीपक शर्मा, पंकज पहाडिया, सुनिल दरडा, सन्नी सिंह, श्रीराम चैधरी, कैलाश गेना, शंकर प्रजापत, शिवराज सिंह, दिनेश सिंह राठौड़, डाॅ. वसीम, किशन बंग, जयराम मालाकार, दिपेश गुप्ता, सुर्यप्रकाश शर्मा, राजकुमार बाहेती, हिम्मत सिंह, गजानन्द सामरिया, खलील अहमद शोरगर, कन्हैैयालाल आजाद, जगदीश सोनगरा, ब्रजमोहन पंवार, दिनेश सिंह खंगारोत, विमल बड़ज्यात्या, अमन शर्मा, राजेन्द्र हठीला, महेंद्र जादम, दीपेंद्र लालवानी, अरुण शर्मा, मोहन लालवानी, हेमंत सांखला, योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, सुखदेव रावत, दीपक सीमा गोस्वामी, मनीष मारोठिया आदि ने स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया।