Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की अजमेर यात्रा का रूट चार्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की अजमेर यात्रा का रूट चार्ट

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की अजमेर यात्रा का रूट चार्ट

0
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की अजमेर यात्रा का रूट चार्ट

अजमेर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया सलेमाबाद हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। उसके बाद सलेमाबाद श्रीजी निम्बाकचार्य पीठ में दर्शन करेंगी। दर्शन के बाद हेलिकॉप्टर से राजे पुष्कर के लिए प्रस्थान करेंगी। पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में राजे पूजा अर्चना करेंगी उसके बाद पुष्कर से सड़क मार्ग के द्वारा अजमेर आएंगी।

दोपहर 1 बजे अजमेर शहर में प्रवेश करते हुए सिटी प्राइड गार्डन होते हुए रीजनल कॉलेज चौराहा, एमपीएस स्कूल, बधिर विद्यालय, संतोषी माता मंदिर होते हुए वैशाली नगर से तपस्वी भवन होते हुए आनन्द नगर स्थिति पूर्व विधायक स्व. नवल राय बच्चानी के आवास पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।

बच्चानी के आवास से राजे पुरानी चौपाटी होते हुए बजरंग गढ़ सर्किल होते हुए फव्वारा चौराहा से दिल्ली गेट होते हुए दरगाह जियारत करेंगी।

दरगाह जियारत के बाद राजे वापस दिल्ली गेट होते हुए ऋषि घाटी होते हुए फायसागर रोड रामनगर स्थिति अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी के आवास पर जाकर संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।

देवनानी के आवास से वापस फायसागर रोड होते हुए रामप्रसाद घाट से बजरंग गढ़ चौराहा होते हुए नगीना बाग, सावित्री चौराहे होते हुए पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा के आवास पर संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।

इसके बाद सावित्री कॉलेज होते हुए अजमेर क्लब, कलेक्ट्रेट के पीछे से होते हुए सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक, अंबेडकर सर्किल होते हुए बस स्टैंड के सामने से कुंदन नगर रॉड, फ़्रेजर रोड होते हुए राजा साइकिल चौराहा, मेयो कॉलेज तिराया से धोलाभाटा स्थिति भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा के आवास पर वसुंधरा राजे संवेदनाएं व्यक्त करेंगी।

हाड़ा के आवास के बाद राजे 9 नम्बर पेट्रोल पंप होते हुए बिहारी गंज होते हुए आदर्शनगर से पूर्व सांसद स्व. रासासिंह रॉवत के आवास पर संवेदनाएं व्यक्त करेंगी तत्पश्चात राजे सड़क मार्ग से परबतपुरा बाईपास से सड़क मार्ग द्वारा किशनगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि विश्राम किशनगढ़ में रहेगा तथा उसके बाद अगले दिन राजे पाली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।