Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp offered 25 crore to congress mla says nitin raut - Sabguru News
होम Breaking भाजपा ने हमारे विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर : कांग्रेस

भाजपा ने हमारे विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर : कांग्रेस

0
भाजपा ने हमारे विधायकों को दिया 25 करोड़ का ऑफर : कांग्रेस
bjp offered 25 crore to congress mla says nitin raut
bjp offered 25 crore to congress mla says nitin raut
bjp offered 25 crore to congress mla says nitin raut

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के इतने दिनों बाद भी सरकार नहीं बन पाई है। चुनाव सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा और उसके सहयोगी दल के बीच चल रहे गतिरोध की वजह से इस सरकार का गठन नहीं हो पा रहा है। दोनों ही दल अपनी-अपनी बातों पर अड़े हुए हैं।

इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायको को खरीदने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस दावा कर रही है कि भाजपा शिव सेना के विधायकों को लालच देकर खरीदने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस के नितिन राउत ने अपने एक बयान में बताया था कि कल बीजेपी ने कांग्रेस के एक-दो विधायकों को खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया। हम भाजपा की इस कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। हम इसे रोकने का पूरा प्रयास करेंगे।

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और विधानसभा विपक्ष के नेता विजय वादेतिवर ने भी अपने बयान में बताया कि कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को कहीं भी नहीं भेज रही है। सभी विधायक अपनी-अपनी जगह पर है। यदि कोई विधायक किसी जगह गया है तो यह उसकी निजी यात्रा हो सकती है।

बतां दे कि इससे पहले खबर आई थी कि कांग्रेस अपने विधायकों को जयपुर भेज रही है। गुरुवार को शिवसेना ने भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए मुंबई के एक होटल में शिफ्ट कर दिया है।