Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp office bearers and workers warmly welcomed Om mathur - Sabguru News
होम Latest news राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर का सिरोही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर का सिरोही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0
राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर का सिरोही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सिरोही में भाजपा नेता ओम माथुर का स्वागत करते भाजपाई
सिरोही में भाजपा नेता ओम माथुर का स्वागत करते भाजपाई
सिरोही में भाजपा नेता ओम माथुर का स्वागत करते भाजपाई

सिरोही। राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर सिरोही व जालोर के एकदिवसीय दौरे निकले तथा रविवार को सिरोही पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में जिले में कही स्थानों पर माथुर का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर रविवार को सुबह 8 बजे फालना से रवाना रवाना होकर पथमेड़ा पहुंचे तथा चारा गोदाम का उद्घाटन किया। उसके बाद नंदगांव में दक्षणानंद महाराज का आशीर्वाद लेकर सिरोही जिले में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित एवं रेवदर विधायक जगसीराम कोली एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सिरोही सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला एवं मंडल कार्यकर्ताओं ने उनका साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।

माथुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी में अपनी सूझ बूझ से लोगों की जान बचाने के लिए जो फैसले लिए वह सराहनीय है और पूरे देश मे फ्री वेक्सिनेशन कर लोगो को बचाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता वेक्सिनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करे। माथुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं व कार्यों को आम जन तक अधिक से अधिक बताएं। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि सिरोही के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया है उसी गर्मजोशी से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लोगो को बताएं और जिले में होने वाले पंचातयती राज चुनावों में काँग्रेस का सफाया करें।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश दवे, लुम्बाराम चौधरी, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, जय सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, नारायण देवासी, जिला मंत्री छगन घाची, आईटी जिला संयोजक विनोद रावल, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देलदर, लीलाराम प्रजापत, लोकेश खंडेलवाल मौजूद रहे।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली, मनकी बात के जिला संयोजक मांगू सिंह बावली, नगर महामंत्री जबर सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सगरवंशी, सुरेश सगरवंशी, हिम्मत राजपुरोहित, अशोक राजपुरोहित, हेमन्त राजपुरोहित, हितेंद्र ओजा, गोविंद माली, अजय भट्ट, बाबू सिंह माकरोडा, रणछोड़ पुरोहित, जुजाराम देवासी, राहुल रावल, सुनील गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।