Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रशासन ने गंगापुर सिटी जिले में रोका - Sabguru News
होम Breaking भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रशासन ने गंगापुर सिटी जिले में रोका

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रशासन ने गंगापुर सिटी जिले में रोका

0
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रशासन ने गंगापुर सिटी जिले में रोका

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रशासन द्वारा गंगापुर सिटी जिले में रोक दिया गया है।

भाजपा सूत्रों ने रविवार को बताया कि गंगापुर सिटी जिले में भाजपा राजस्थान परिवर्तन संकल्प यात्रा को प्रशासन द्वारा राजनीतिक दबाव में बाईपास से सदर थाने के सामने शेड माता रोड पर रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि यात्रा मार्ग को लेकर पुलिस एंव भाजपाइयों में झड़प भी हुई इसके बाद सदर थाने के पास अलीगंज चौराहे पर भाजपाई धरने पर बैठ गए तथा गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।

इस पर यात्रा में शामिल नेता एवं कार्यकर्ता ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा के ये लोग यात्रा को रोक देने विरुद्ध सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी, सांसद सुखवीर सिंह जौनपुरिया एवं पार्टी नेता मानसिंह गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद हैं।

पुलिस ने परमिशन ना होने की बात कहकर शहर के मुख्य मार्गो से परिवर्तन यात्रा निकालने से रोक दिया जबकि भाजपाइयों का कहना है कि उन्होंने लिखित में पुलिस को एप्लिकेशन दी थी। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा चार अलग अलग जगहों से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाल रही है और पहली यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को सवाईमाधोपुर से रवाना किया था। यह यात्रा रविवार को नवगठित गंगापुर सिटी जिले में पहुंची।