Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp president amit shah holds roadshow in bhopal in support of pragya thakur-भोपाल में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

0
भोपाल में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
bjp president amit shah holds roadshow in bhopal in support of pragya thakur
bjp president amit shah holds roadshow in bhopal in support of pragya thakur

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आज रात यहां हुए रोड शो के दौरान काफी भीड़ उमड़ी। पुराने शहर में भवानी चौक से पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में शुरू हुआ रोड शो लगभग दो किलोमीटर का फासला तय करता हुआ नादिरा बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर समाप्त हुआ।

रोड शो के लिए विशेष तौर पर एक वाहन को रथ के रूप में तैयार किया गया था, जिस पर शाह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, अनिल जैन, विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव और विजेश लूनावत समेत अनेक स्थानीय नेता मौजूद थे।

रोड शो में महिलाएं और युवा भी विशेष वेशभूषा में शामिल हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाए। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए थे। कुछ स्थानों पर यातायात भी परिवर्तित किया गया था।

भोपाल देश की प्रतिष्ठित संसदीय सीटों में शुमार हो गया है और यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है। यहां पर मतदान 12 मई को होगा।