Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
bjp rajasthan chief madan lal saini appreciate army bravery for conduct surgical strikes against pakistan-सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ : बीजेपी अध्यक्ष सैनी ने सेना के पराक्रम को सराहा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ : बीजेपी अध्यक्ष सैनी ने सेना के पराक्रम को सराहा

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ : बीजेपी अध्यक्ष सैनी ने सेना के पराक्रम को सराहा

0
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ : बीजेपी अध्यक्ष सैनी ने सेना के पराक्रम को सराहा
bjp rajasthan chief madan lal saini

अजमेर। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की।

शनिवार को ‘पराक्रम पर्व’ के उपलक्ष्य में अजमेर के बजरंगगढ स्थित विजय स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम उन बेजोड वीर सैनिकों के साहस को सलाम करते हैं जिन्होंने ऐसा पराक्रम दिखाया।

bjp rajasthan chief madan lal saini
bjp rajasthan chief madan lal saini

उन्होंने कहा ​कि जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकवादियों के हमले में 18 जवानों के शहीद होने के लगभग 10 दिनों बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर 2016 को सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की।

इस सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए हिन्दुस्तान ने दुनिया को अपनी सामरिक शक्ति का परिचय दिया। दुनिया  में अमरीका और इजराइल के बाद भारत ऐसी ताकत वाला देश बना जिसने सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सामरिक सम्पन्ना हासिल की। इसके जरिए हमारी सेना ने साबित कर दिया कि वह देश पर आने वाले हर खतरे से मुकाबले करने को तैयार है। कोई हम पर बुरी नजर डालेगा तो सेना उसे उसी की तर्ज पर करार जवाब देना जानती है।

सैनी ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब से पहले भी देश में सरकारें आईं और गईं लेकिन ऐसा पराक्रम दिखाने का साहस कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं कर सका। अकेले मोदी ने देश को दुनिया में सम्मान दिलाया। सेना का मनोबल बढाया और बता दिया कि भारत को चुनौती देने वाले को हमारी सेना कभी बर्दास्त नहीं करेगी और न ही देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड करने वालों बख्शा जाएगा।

इस अवसर पर सैनी के साथ धरोहर प्रोन्नति संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव समेत बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।