Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जो व्यक्ति जमीन पर काम करेगा उनका निश्चित मान सम्मान होगा : सतीश पूनियां - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जो व्यक्ति जमीन पर काम करेगा उनका निश्चित मान सम्मान होगा : सतीश पूनियां

जो व्यक्ति जमीन पर काम करेगा उनका निश्चित मान सम्मान होगा : सतीश पूनियां

0
जो व्यक्ति जमीन पर काम करेगा उनका निश्चित मान सम्मान होगा : सतीश पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ड़ा.सतीश पूनियां ने कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि जो व्यक्ति जमीन पर काम करेगा, जमीर से काम करेगा उसको निश्चित रूप से मान-सम्मान मिलेगा।

डाॅ. पूनियां को फेम इण्डिया पोस्ट उम्दा विधायक सर्वे 2020 के अनुसार पूरे देश में सबसे असरदार विधायक घोषित किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डाॅ. पूनियां का उनके निवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

डाॅ. सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि भाजपा ने कांग्रेस मुक्त का नारा क्यों दिया, मुझे लगता है कि पूरे देश पर राज करने वाली अब कांग्रेस साढ़े तीन राज्यों में सिमटकर रह गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचार, व्यवहार और नीति को देश की जनता ने नकार दिया, कांग्रेस को 55 वर्षों तक देश पर राज करने का मौका मिला जो सिर्फ लूट और झूठ का खेल खेलते रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचार से लोगों का मोहभंग हो गया, इन पर लोगों को विश्वास नहीं रहा। अपने देश की ताकत, नीति, विचार को स्वाभिमान के साथ दुनियाभर में पहुंचाने का प्रधानमंत्री मोदी जी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं।