Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp rally at Rafael's district centers - राफेल पर आज भाजपा का जिला केन्द्रों पर धरना - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal राफेल पर आज भाजपा का जिला केन्द्रों पर धरना

राफेल पर आज भाजपा का जिला केन्द्रों पर धरना

0
राफेल पर आज भाजपा का जिला केन्द्रों पर धरना
Bjp rally at Rafael's district centers
Bjp rally at Rafael's district centers
Bjp rally at Rafael’s district centers

भोपाल । राफेल खरीद में कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई आज राजधानी भोपाल समेत सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी।

पार्टी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जायेंगे। राजधानी भोपाल में होने वाले धरने में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री सिंह ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निराधार और बेबुनियाद आरोप लगाकर इस सौदे को दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से लगातार झूठी बाते जनता के सामने पेश की गयी। जिला केन्द्रों पर आयोजित होने वाले धरने में विधायक, सांसद, पार्टी के पदाधिकारी, जिला मंडल और सभी मोर्चो के कार्यकर्ता भाग लेंगे।