Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP releases 10th list of 29 candidates for lok sabha poll, Maneka gandhi swaps seat with varun gandhi-बीजेपी की 10वीं सूची जारी, मेनका और वरुण गांधी की सीटें बदलीं - Sabguru News
होम Breaking बीजेपी की 10वीं सूची जारी, मेनका और वरुण गांधी की सीटें बदलीं

बीजेपी की 10वीं सूची जारी, मेनका और वरुण गांधी की सीटें बदलीं

0
बीजेपी की 10वीं सूची जारी, मेनका और वरुण गांधी की सीटें बदलीं
lok sabha polls 2019 : Maneka gandhi swaps seat with varun gandhi
lok sabha polls 2019 : Maneka gandhi swaps seat with varun gandhi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से सांसद केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं उनके पुत्र सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी की सीटों को आपस में बदल दिया है तथा रामपुर से मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा तथा इलाहाबाद से राज्य सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 29 और पश्चिम बंगाल की दस लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की।

केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा को गाजीपुर से और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को चंदौली से पुन: टिकट दिया गया है। आगरा के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया को इटावा (सु) से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि कानपुर से डॉ. मुरली मनोहर जोशी की जगह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।भाजपा की दसवीं सूची इस प्रकार है :

उत्तर प्रदेश

रामपुर से जयाप्रदा
पीलीभीत से वरुण गांधी
धौरहरा से रेखा वर्मा
सुल्तानपुर से मेनका गांधी
फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत
इटावा (सु.) से प्रो. रामशंकर कठेरिया
कन्नौज से सुब्रत पाठक
कानपुर से सत्यदेव पचौरी
अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह भोले
जालौन (सु) से भानुप्रताप वर्मा
हमीरपुर से पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति
कौशाम्बी से विनोद सोनकर
इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी
बाराबंकी (सु) से उपेन्द्र रावत
फैज़ाबाद से लल्लू सिंह
बहराइच (सु) से अक्षयवर लाल गौड़
केसरगंज से ब्रजभूषण शरण सिंह
श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा
गाेंडा से कीर्तिवर्द्धन सिंह
डुमरियागंज से जगदंबिका पाल
बस्ती से हरीश द्विवेदी
महराजगंज से पंकज चौधरी
कुशीनगर से विजय दुबे
बांसगांव (सु) से कमलेश पासवान
सलेमपुर से रवीन्द्र कुशवाहा
बलिया से वीरेन्द्र सिंह मस्त
गाजीपुर से मनोज सिन्हा
चंदौली से डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय

पश्चिम बंगाल

बहरामपुर से कृष्ण जुआरदार आर्य
मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर
राणाघाट (सु) से मुकुटमणि अधिकारी
बनगांव (सु) से शान्तनु ठाकुर
डायमंड हार्बर से नीलांजन राॅय
हावड़ा से रंतिदेव सेनगुप्ता
उलुबेरिया से जॉय बनर्जी
कांठी से डॉ. देवाशीष सामंत
बांकुड़ा से डॉ. सुभाष सरकार
बोलपुर (सु) से रामप्रसाद दास।